बहरीन की सरकार की तरफ से सभी भारतीयो के लिए अच्छी खबर आ गयी क्योंकि बहरीन की सरकार ने भारत को आज से Red list से हटा के Green list में डाल दिया।
जो भरतीय भी बहरीन जाने का सोच रहे थे, की दोनों देशो के बीच सीधी फ्लाइट कब शुरु हो ताकि वो लोग भारत से बहरीन जा सके तो अब उन लोगों का इंतज़ार खत्म हो गया।
लेकिन भारत से केवल वही लोग बहरीन जा सकते है, जिन लोगों ने वैक्सीन की दोंनो Dose ली हुई होगी।
यदि वैक्सीन लगे लोग भारत से बहरीन जाएंगे तो उनका वहाँ जाने के बाद क्वारंटाइन नही किया जाएगा
भारत से बहरीन जाने के लिए उनका 3 बार टेस्ट होगा, पहला टेस्ट भारत मे होगा , दूसरा टेस्ट बहरीन जाने के 5 वे दिन होगा और तीसरा टेस्ट उनका 10वे दिन किया जाएगा।
बहरीन ने अभी भी दुनिया के कई देशो को Red list में डाला हुआ है जैसे की –
श्रीलंका, ट्यूनीशिया, जॉर्जिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, स्लोवेनिया, इथियोपिया, कोस्टा रिका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, फिलीपींस, नेपाल, म्यांमार, ईरान, इराक, मलेशिया, वियतनाम, मंगोलिया, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जिम्बाब्वे, नामीबिया , मोज़ाम्बिक, मलावी, यूक्रेन, संयुक्त मैक्सिकन राज्य।
यह भी पढ़े – श्री लंका सितंबर महीने से भारत के 9 शहरों से अपनी फ्लाइट चालू कर रही है।
UAE ने दुनिया के सभी देशों के साथ टूरिस्ट वीज़ा को चालू किया, ट्रेवल करने के लिए 6 जरूरी बातें हैं